एका सामान्य माणसाची‌ अनोखी सुरूवात.

एका सामान्य माणसाची‌ अनोखी सुरूवात.

Best News Portal Development Company In India

पेफी खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पेफी खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ.

रिपोर्टर -सारंग महाजन.

रांची –भारतीय शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ आज बेरो रांची में हुआ। इस आयोजन में झारखंड के 17 जिलों के खिलाड़ी 9 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रफुल सुकांत (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम), पेफ़ी के नेशनल डायरेक्टर श्री मनोज मिश्रा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रेणु साहनी, राज्य प्रतिनिधि पेफ़ी रेज़ा इश्तियाक और डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अतिथियों को पेफ़ी की ओर से मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
पहले दिन खो-खो, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं में खो-खो में हजारीबाग, फुटबॉल में रामगढ़, कराटे में रांची और एथलेटिक्स में रांची की टीमों ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि प्रफुल सुकांत ने पेफ़ी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पेफ़ी खेल के क्षेत्र में बहुत सराहनीय कार्य कर रही है और यह संगठन देश के हर कोने में सक्रिय है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि झारखंड वीरों और खिलाड़ियों की धरती है, जहां से दीपिका कुमारी और जयपाल सिंह जैसे कई खिलाड़ियों ने देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है पेफ़ी के नेशनल डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने संगठन के कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पेफ़ी को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2024 में राष्ट्रपति द्वारा खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पेफ़ी के राज्य प्रतिनिधि रेज़ा इश्तियाक ने डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद यह स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल में आगे बढ़ने के लिए एक सही मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इस स्कूल के बच्चे राज्य और देश के लिए खेलेंगे।

स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेफ़ी का राज्य स्तरीय खेल महोत्सव उनके विद्यालय में होना एक सम्मान की बात है, और इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पेफ़ी की ओर से राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा। खेल महोत्सव के दूसरे दिन क्रिकेट, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा
कार्यक्रम को सफल बनाने में पेफ़ी के एरिया सचिव संदीप सिंह , सकलेन अहमद , एस के साह , श्रवण कुमार , प्रमोद कुमार , आरती कुमारी , लक्ष्मी , जयंतो चौधरी एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिकाओं का अहम योगदान रहा ।

Share this post:

मुख्य संपादक संतोष लांडे.
9175941294.

कार्यकारी संपादक किरण सोनवणे.
8010471539

बातम्या व जाहिराती साठी संपर्क

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

Santosh lande
Kiran sonawane

Founder/director

Santosh lande
Kiran sonawane

Founder/director

Traffic Tail

लाइव क्रिकट स्कोर

AI Tools Indexer
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Follow us on

Quick Link