एका सामान्य माणसाची‌ अनोखी सुरूवात.

एका सामान्य माणसाची‌ अनोखी सुरूवात.

Best News Portal Development Company In India

रतलाम में सस्ती और विश्वनीय स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल,सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति का शुभारंभ

रतलाम में सस्ती और विश्वनीय स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल,सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति का शुभारंभ

पत्रकार भरत शर्मा

शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति द्वारा रियायती दरों पर पैथोलॉजी जांच सेवाओं का शुभारंभ किया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में इस जनहितैषी सेवा प्रकल्प का उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल को शहर के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।

समिति का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां रक्त और मूत्र से संबंधित सभी जांचें NABL प्रमाणित होंगी। इन जांचों की रिपोर्ट देश के प्रमुख शहरों—बड़ौदा, अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई—के बड़े अस्पतालों में भी मान्य रहेगी।

इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बार-बार अन्य शहरों में जाकर जांच कराने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। समिति ने भविष्य में और भी स्वास्थ्य सेवाएं जोड़ने की योजना जताई है।

Share this post:

मुख्य संपादक संतोष लांडे.
9175941294.

बातम्या व जाहिराती साठी संपर्क

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

Ajinkya Maharashtra news
rudraraj production
Traffic Tail

लाइव क्रिकट स्कोर

AI Tools Indexer
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Follow us on

Quick Link