एका सामान्य माणसाची‌ अनोखी सुरूवात.

एका सामान्य माणसाची‌ अनोखी सुरूवात.

Best News Portal Development Company In India

न. निगम आयुक्त की तानाशाही म.प्र.सरकार में केबिनेट मंत्री व नगर विधायक के निर्देश

न. निगम आयुक्त की तानाशाही म.प्र.सरकार में केबिनेट मंत्री व नगर विधायक के निर्देश को किया दरकिनार कर म.प्र. भा.ज.पा. मोहन सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र। लोढ़ा

पत्रकार भरत शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद एम आई सी. सदस्य मंगल लोंढा ने आरोप लगाते हुए कहा की वार्ड नं. 26 स्थित लम्बी गली सड़क नाली निर्माण एवं जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर म.प्र. सरकार के केबिनेट मंत्री नगर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि उक्त क्षेत्र की सड़क व जल प्रदाय में सुधार कर लम्बी गली कि सड़क व नाली निर्माण कार्य शीघ्र करवाये लेकिन आयुक्त श्री भाना की हठधर्मिता की वजह से उक्त कार्य को रोक दिया गया।

पूर्व पार्षद मंगल लोढा ने बताया कि बीते दिनों आयुक्त द्वारा इस क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उनको मालूम पड़ा कि इस गली व क्षेत्र में मंत्री जी रुची ले रहे है तो न. नि.आयुक्त भड़क गए और बोले कि मंत्री को इस गली व क्षेत्र में इतनी रुची क्यों है? इसी बात को लेकर भा. ज.पा. कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता से बोल-चाल हो गई तो आयुक्त वहां से पैदल रवाना हो गए और कह कर गये कि अब फाइल स्वीकृत करवाकर दिखा देना । अब फाइल गई गड्ढे में।

लोढ़ा ने बताया कि काफी दिनों तक इंतजार करने के बाद पता चला कि आयुक्त द्वारा उक्त फाइल को निरस्त कर दिया गया।

लोढ़ा ने बताया कि नगर विधायक व केबिनेट मंत्री के निर्देशों को भी आयुक्त द्वारा नहीं मानना ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें म.प्र भाजपा की मोहन सरकार व केबिनेट मंत्री का कोई डर नहीं है। व अपनी मन मर्जी कर भाजपा सरकार व नगर विधायक केबिनेट मंत्री को बदनाम करने का षडयंत्र कर रहे हैं। मंगल लोढ़ा इनकी शिकायत भा.ज.पा. सरकार व संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मंगल लोढा ने कहा कि इस गली में अतिशीघ्र सडक व नाली का निर्माण करे अन्यथा न. नि. पर प्रदर्शन क्षेत्र कि जनता के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भोपाल

चौतन्य कश्यप नगर विधायक मंत्री म.प्र. सरकार

महापौर नगर निगम रतलाम

जिला अध्यक्ष रतलाम

मंडल अध्यक्ष रतलाम

मंगल लोढा

पूर्व पार्षद वार्ड

Share this post:

मुख्य संपादक संतोष लांडे.
9175941294.

बातम्या व जाहिराती साठी संपर्क

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

Ajinkya Maharashtra news
rudraraj production
Traffic Tail

लाइव क्रिकट स्कोर

Buzz4ai
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Follow us on

Quick Link